लोन के फोरक्लोज़र की गणना कैसे करें?

Personal Finance
20-06-2024
blog-Preview-Image

कोई भी लोन पर जरूरत से ज्यादा ब्याज का भुगतान नहीं करना चाहता, हर कोई अपने लोन को जल्द से जल्द चुकाने की कोशिश करता है। हो सकता है कि आपने किसी ज़रूरत के समय कर्ज लिया हो, लेकिन जैसे ही पैसे की व्यवस्था होती है, आपकी प्राथमिकता कर्ज को खत्म करना होता है। इस प्रक्रिया को लोन का फोरक्लोज़र कहते हैं। आप पहले से निश्चित राशि का भुगतान करके और ब्याज राशि की बचत करके अवधि खत्म होने से पहले लोन का फोरक्लोज़र करने के बारे में सोच सकते हैं।

यहां बताया गया है कि आप फोरक्लोज़र के मामले में भुगतान किए जाने वाली पैनल्टी की सही राशि जानने के लिए लोन फोरक्लोज़र कैलकुलेटर का इस्तेमाल करने पर किस तरह सोच सकते हैं।

लोन फोरक्लोज़र क्या होता है?

आइए टर्म लोन के फोरक्लोज़र के बारे में विस्तार से समझते हैं। आम तौर पर, आपको राशि को पूरा करने के लिए एक निश्चित अवधि के लिए समान मासिक किश्तों के ज़रिए लोन चुकाना होता है। यहां लोन फोरक्लोज़र में मामला अलग है।

आप बाकी बचे मूलधन और कुछ पूर्व निश्चित पैनल्टी शुल्कों का भुगतान करके लोन के फोरक्लोज़र पर विचार कर सकते हैं और इस तरह खुद को रिकरिंग ईएमआई से मुक्त कर सकते हैं। लोन को बंद करने के लिए यह एकमुश्त भुगतान विकल्प होता है।

नियत तारीख से पहले पूरी लोन राशि को अवधि से पहले चुकाने के इस कदम को लोन फोरक्लोज़र कहा जाता है। आप ईएमआई का भुगतान करने की लॉक-इन अवधि पूरी करने के बाद फ़ोरक्लोज़िंग महीने के बारे में पहले से योजना बना सकते हैं। पहले से योजना बनाने से आपको फोरक्लोज़र की गणना के बाद राशि की व्यवस्था करने में मदद मिलेगी।

फोरक्लोज़र कैलकुलेटर कैसे इस्तेमाल करें?

एक बार जब आप लोन राशि को फोरक्लोज़ करने का निर्णय लेते हैं, तो आपका अगला कदम कुल पुनर्भुगतान को जानना होता है। वह महीना चुनें जिसमें आप राशि चुका देंगे। फिर आप सटीक राशि जानने के लिए लोन फोरक्लोज़र की गणना कर सकते हैं।

इसके अलावा, आप अपने उधार देने वाले पार्टनर से भी बात कर सकते हैं। अगर आप लोन खत्म करने के लिए तैयार हैं तो वे आपको पैनल्टी शुल्क और ऑफ़र बताएंगे।

लोन फोरक्लोज़र कैलकुलेटर लोन की बकाया राशि की गणना करता है। यह बकाया ईएमआई का विश्लेषण करने के बाद ब्याज राशि भी दिखाता है।

 

यहां लोन फोरक्लोज़र राशि की गणना करने के घटक दिए गए हैं।

·         कुल लोन राशि

·         बकाया लोन राशि

·         लोन खत्म करने की अवधि

·         ब्याज की दर

·         भुगतान की जा चुकी ईएमआई की संख्या

·         फोरक्लोज़र महीना

·         लोन फोरक्लोज़र का पैनल्टी शुल्क

ऊपर बताए गए कारकों से आपको अंदाजा हो जाएगा कि आप फोरक्लोज़र पर कितना अतिरिक्त भुगतान करेंगे।

आइए इसे एक उदाहरण के ज़रिए और अच्छी तरह समझें।

मान लीजिए आपने अपने घर के लिए 2,50,000 रुपए का कर्ज लिया है। चुकाने की अवधि 6% की ब्याज दर के साथ 24 महीने है। 6 ईएमआई चुकाने के बाद आप 7वें महीने में लोन को प्री-क्लोज़ करना चाहते हैं। अब इन नंबरों को ध्यान में रखते हुए फोरक्लोज़र राशि की गणना करते हैं। आपको कैलकुलेटर से मिलने वाली राशि नीचे दी गई हैं।

·         फोरक्लोज़र राशि रु. 1,90,277

·         मासिक ईएमआई भुगतान: रु. 11,080

·         ब्याज भुगतान: रु. 6,758

·         बचाया गया ब्याजः रु. 9,166

·         फोरक्लोज़र से पहले ब्याज: रु. 15,924

लोन का फोरक्लोज़र - स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

लोन फ़ोरक्लोज़र के लिए हर बैंक और वित्तीय संस्थान की भुगतान प्रक्रिया थोड़ी अलग होती है। उनके शुल्क और शर्तों में भी अंतर होता है। इसलिए हमारा सुझाव है कि आप लोन फ़ोरक्लोज़र के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

अपनी नजदीकी शाखा खोजें

आप ऑनलाइन फोरक्लोज़र नहीं कर सकते। इसलिए, आपको अपने बैंक की नजदीकी शाखा में जाना होगा। आप कस्टमर केयर टीम से भी संपर्क कर सकते हैं और प्रक्रिया के बारे में पूछ सकते हैं।

एप्लीकेशन जमा करें

बैंक के अधिकारी या ग्राहक सहायता प्रतिनिधि इस प्रक्रिया में आपका मार्गदर्शन करेंगे। अगले चरण में आपको लोन फोरक्लोज़र के लिए आवेदन करना होगा। आप अपने बैंक की शाखा से आवेदन फ़ॉर्म ले सकते हैं।

दस्तावेज़ों यानी डाक्यूमेंट्स को जमा करना

लोन को फ़ोरक्लोज़ करने के लिए आपको कुछ दस्तावेज़ देने होंगे। बैंक में बताए गए ज़रूरी दस्तावेज़ संलग्न करें। सबसे सामान्य दस्तावेज़ हैं:

1.         पहचान प्रमाण

2.         पैन कार्ड

3.         आधार कार्ड

4.         लोन के दस्तावेज़ 

5.         लोन खाते का विवरण

6.         ईएमआई भुगतान के प्रमाण के लिए बैंक स्टेटमेंट     

भुगतान

अब वह महत्वपूर्ण चरण आता है जिसके लिए आप इस लेख को पढ़ रहे हैं। आपका बैंक आपके दस्तावेजों की जांच और सत्यापन करेगा। लोन फोरक्लोज़र राशि की गणना करने के बाद वे आपको सूचित करेंगे। इसमें बकाया मूल राशि, पैनल्टी शुल्क और टैक्स शामिल होंगे।

गणना के बाद आपको निर्धारित समय के भीतर देय राशि का भुगतान करने के लिए कहा जाएगा। आपको कई भुगतान विकल्प मिलते हैं, जैसे डिमांड ड्राफ्ट, आरटीजीएस, एनईएफटी, या चेक। तो आप अपनी सुविधा मुताबिक इनमें से किसी एक को चुन सकते हैं।

दस्तावेज़ों की पावती

आपका बैंक सभी देय भुगतानों को चुकाने के बाद लोन फोरक्लोज़र के लिए बाकी की औपचारिकताएं करेगा। इसमें ईएमआई रिमाइंडर्स को रोकना, आपको सभी मूल दस्तावेज़ वापस करना और निकासी प्रमाणपत्र देना शामिलहैं। बैंक द्वारा इन सभी गतिविधियों में कुछ हफ़्ते लगेंगे।

आपको नीचे बताए गए दस्तावेज़ मिलेंगे:

1.         एक्नॉलेजमेंट लेटर

2.         लोन फोरक्लोज़र भुगतान की पावती

3.         होम लोन बंद करने के लिए एनओसी

4.         नो ड्यू प्रमाण पत्र

5.         लोन क्लोज़र प्रमाण पत्र

क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों को सूचित करें Inform Credit Rating Agencies

This one could be the last step of loan foreclosure. Inform the credit rating agencies after paying the due amount and completing all the formalities. Rating agencies will update your credit score accordingly. It is crucial if you are planning to apply for another loan.

 

यह लोन फोरक्लोज़र का अंतिम चरण हो सकता है। बकाया राशि का भुगतान करने और सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों को सूचित करें। रेटिंग एजेंसियां आपके क्रेडिट स्कोर को तदनुसार अपडेट करेंगी। अगर आप दूसरे लोन के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं तो यह महत्वपूर्ण है।

लोन फोरक्लोज़र महीना क्या होता है?

यह वह महीना होता है जब आप नियत अवधि से पहले बकाया लोन राशि का भुगतान करते हैं। आपके बैंक को उस महीने से ईएमआई की गणना और सूचनाएं बंद कर देनी चाहिए।

फोरक्लोज़र का महीना वास्तव में क्या है, यह जानने के लिए आप पहले बताए गए उदाहरण को देख सकते हैं। यह वही 7वां महीना है जिसे आप फोरक्लोज़र महिना मान सकते हैं।

लोन को फोरक्लोज़ करने के लिए पैनल्टी शुल्क क्या हैं?

आपको फ़ोरक्लोज़िंग के समय बकाया लोन राशि का एक निश्चित प्रतिशत भुगतान करना होगा। यह लोन फोरक्लोज़र के लिए पुनर्भुगतान पैनल्टी होती है। यह पुनर्भुगतान पेनल्टी शुल्क अलग-अलग बैंक में 2 से 5 प्रतिशत तक अलग-अलग होता है। आपको लागू करों का भी भुगतान करना होगा।

लोन के पूर्व भुगतान की वजह से ब्याज के नुकसान की भरपाई के लिए हर बैंक यह पैनल्टी लगाता है। लोन फोरक्लोज़र की गणना सावधानी से करें और अपनी वित्तीय स्थिति को सही बनाए रखें।

निष्कर्ष  

आपके पास एक योजना होनी चाहिए और  लोन फोरक्लोज़र राशि की गणना करना चाहिए। अपने बैंक से बात करें और ऊपर बताए मुताबिक उचित प्रक्रिया लागू करें। इसके अलावा, अपने बैंक को 30 दिन पहले सूचित करना सुनिश्चित करें कि आप लोन को बंद कर रहे हैं। लोन फोरक्लोज़र की बारीकियों को जानने के लिए पीरामल फायनांस की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं। उनके उत्पादों और सेवाओं की जांच करना न भूलें।

;